देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को शीघ्र कागजी कार्रवाई कर किसानो को जल्द से जल्द उन्हें फसलों की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से 35618 हैक्टीयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा प्रदेश में 822601 किसानांे को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित किया गया है। जिसमे औद्यानिक फसलों हेतु पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अन्तर्गत मौसम रबी में 71537 कृषकों की फसल का बीमा किया गया है। मंत्री जोशी ने कहा उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33ः से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 7403 हेक्टेयर है। मंत्री जोशी ने कहा 7403 हेक्टेयर से 6468 है० सिंचित और 435 है० असिंचित व 500 हैक्टेयर फलदार पौधो का क्षेत्रफल है। कृषि मंत्री जोशी ने कहा मानको के अनुसार 33ः से अधिक क्षति का क्षेत्रफल वाले किसानों को आपदा मद में शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द ही सरकार किसानों की फसल का मुआवजा राशि प्रदान करेगी।
Related Posts
बाबा रामदेव ने की सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग
हरिद्वार । पतंजलि गुरुकुलम के नवीन परिसर के भूमि पूजन और शिलान्यास अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि…
आखिर कौन वसूलेगा 12 करोड़ ई-चालान, सरकार उठाएगी बड़ा कदम..
आखिर कौन वसूलेगा 12 करोड़ ई-चालान, सरकार उठाएगी बड़ा कदम.. देश-विदेश: सड़क परिवहन मंत्रालय एक नया नियम…
विकास के साथ ही प्राकृतिक संतुलन भी जरूरी
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित, मुख्य सेवक सदन में आदर्श चम्पावत अन्तर्गत प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार…
