देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।
Related Posts
मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एन.एस.ए.) अजीत डोभाल ने भेंट की।…
नेत्रदान कर रोशन करें दूसरों की जिंदगीः डॉ धन सिंह रावत
देहरादून । राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज 37वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडे…
सीएम ने ’’हरिद्वार संवाद’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रेक्षागृह में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के…
