पिथौरागढ़। आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा तृतीय दल का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के फंदा दिनेश गुरुरानी व निगम कर्मचारियों ने छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही यात्रियों को जूस पिलाकर उनकी थकान दूर की। यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल में एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया। दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर हिमालय क्षेत्र से कूड़ा इकऋा कर उसका निस्तारण धारचूला करने के लिए कहा साथ ही यात्रियों को कालापानी मंदिर परिसर में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने निगम द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की सराहना की तथा दिनेश गुरु रानी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह भविष्य में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है हिमालय क्षेत्र में हरियाली के लिए। यात्री दल नाश्ता करने के उपरांत धारचूला के लिए रवाना हो गया। यात्री दलके कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार थे। यात्री दल में कुल 6 सदस्य रहे।
Related Posts
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) एवं पीआरएसआई के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम..
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) एवं पीआरएसआई के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम.. उत्तराखंड: खाद्य संरक्षा एवं…
पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने किये गंगोत्री धाम के दर्शन
देहरादून। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर अक्षय तृतीया को पूजा…
एफआरआई में अनुसंधान सलाहकार समूह की बैठक आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए सुझााव
देहरादून । वन अनुसंधान संस्थान देहरादून द्वारा अनुसंधान सलाहकार समूह की 27वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की…
