देहरादून। विगत 30 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व वृहत पौधारोपण तथा जल, जंगल, जीवन बचाने, जंगलों में आगजनी घटनाओं को रोकने व पानी के जलस्रोतों को बचाने के क्षेत्र में कार्य कर रहे वृक्षमित्र के नाम से मशहूर पर्यावरणविद् डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने विश्व पर्यावरण दिवस को पौधा उपहार में देकर मनाया। डॉ सोनी व मदन मोहन सेमवाल ने राजपुर स्थित प्रमुख वन संरक्षक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वनमंत्री सुबोध उनियाल व प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक को देववृक्ष तुलसी का पौधा उपहार में देकर विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए कपड़े के झोले का प्रयोग करने तथा उपहार में पौधे देने की अपील की।
Related Posts
टीएचडीसी के ऋषिकेश परिसर में मिशन लाइफ की जानकारियों से युक्त सैल्फी कटआउट का उद्घाटन
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के ग्लास्गो में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में 01 नवम्बर, 2021 को…
ग्रीन एक्शन वीक इंडिया के तहत अभिव्यक्ति सोसाइटी ने आयोजित की कार्यशाला
देहरादून । पर्यावरण बचाने की मुहिम में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण पहलू है। इस दिशा में सरकार की ओर से…
डीएम ने जनपद के सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना कार्यों के बावत समीक्षा की
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बीएसएनल एवं जिओ कम्पनी के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक…
