देहरादून। सेलाकुई विद्यालय में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण में सेमी फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल तथा वाई.पी.एस पटियाला के बीच खेला गया। जिसमें सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए। वहीं वाई.पी.एस पटियाला लक्ष्य का पीछा करते हुये 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 125 रन ही बना पाई। इस मैच में सेलाकुई के गेंदबाज अविराज सिंह ने 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिये तथा करन भरानी ने 17 रन दे कर 2 विकेट लिये वही वाई.पी.एस के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुये रॉबिन ने 24 रन देकर 2 विकेट लिये। लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाये, इस तरह से सेलाकुई की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 24 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाईनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरा मैच वाई.पी.एस मोहाली तथा मॉडर्न स्कूल बारहखंबा के बीच खेला गया। जिसमें मॉडर्न स्कूल बारहखंबा विजयी रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल तथा मॉडर्न स्कूल बारहखंबा के बीच खेला जायेगा।
Related Posts
आईआईटी रुड़की में शुरू हुई IAHS की 12वीं वैज्ञानिक सभा, जल संसाधन प्रबंधन और जलवायु बदलाव पर वैश्विक चर्चा..
आईआईटी रुड़की में शुरू हुई IAHS की 12वीं वैज्ञानिक सभा, जल संसाधन प्रबंधन और जलवायु बदलाव पर वैश्विक चर्चा.. …
Kaszinó játékok demó verzióinak előnyei
Kaszinó játékok demó verzióinak előnyei A kaszinó játékok demó verziói egyre népszerűbbek a szerencsejáték kedvelői körében, hiszen lehetőséget biztosítanak a…
उत्तराखंड प्रदेश में 2127 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत
देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ रिपोर्ट में…
