देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यो के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून स्थित आईएमए में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए मंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। छावनी परिषदों के विकास के लिए मंत्री ने अनुरोध किया कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार के लिए बजट जारी किया जाना अति आवश्यक है। मुलाकात के बाद मंत्री ने बताया कि जल्द ही रक्षा मंत्री उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। उन्होंने सीएसडी कैंटीनों में पूर्व सैनिकों के लिए बढ़ाई गयी सुविधाओं के लिए भी रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।
Related Posts
जानिए कैसे हुई थी इगास बग्वाल मनाने की शुरुआत..
जानिए कैसे हुई थी इगास बग्वाल मनाने की शुरुआत.. उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद भी…
मध्य प्रदेश की हिंदी मीडियम किताबें पढ़ेंगे उत्तराखंड में एमबीबीएस छात्र..
मध्य प्रदेश की हिंदी मीडियम किताबें पढ़ेंगे उत्तराखंड में एमबीबीएस छात्र.. उत्तराखंड: प्रदेश में एमबीबीएस के छात्रों की हिंदी…
मोबाइल वैन के माध्यम से जनऔषधि केन्द्रों की दवाइयों का लाभ दूरस्थ गांवों में मुहैया करवाया जायः राज्यपाल
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक…
