विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिलों पर पार्ट पेमेंट (आंशिक भुगतान) की व्यवस्था न होने के चलते उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। विभाग उपभोक्ताओं से पूरी धनराशि जमा कराने की बात करता है तथा इसमें असफल होने पर उपभोक्ताओं के संयोजन काटे जा रहे हैं। ’उक्त मामले को लेकर मोर्चा अध्यक्ष द्वारा सचिव, ऊर्जा श्री मीनाक्षी सुंदरम से फोन पर वार्ता कर उपभोक्ताओं की समस्या से अवगत कराया। श्री सुंदरम द्वारा समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। नेगी ने कहा कि पूर्व की व्यवस्थानुसार कई उपभोक्ता अपनी पारिवारिक परिस्थितियों बीमारियों एवं अपने कारोबार में मंदी के चलते समय पर बिल जमा नहीं करा पाते थे तो अपनी सुविधानुसार पार्ट पेमेंट 50-60-70 फीसदी पैसा जमा कर कुछ दिन की राहत मिल जाती थी तथा आंशिक भुगतान के जरिए विभाग के पास काफी रकम इकट्ठा हो जाती थी, लेकिन रोक लगने के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा को भरोसा है कि उपभोक्ताओं को शीघ्र ही राहत मिल जाएगी।
Related Posts
राजनीतिक स्वार्थांे की पूर्ति के लिए षड़îंत्र पर उतरी कांग्रेसः चौहान
देहरादून । भाजपा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए युवा शक्ति का दुरूपयोग कर…
आगामी लोक सभा चुनाव के लिए सचिवालय में कार्यशाला की गयी आयोजित..
आगामी लोक सभा चुनाव के लिए सचिवालय में कार्यशाला की गयी आयोजित.. उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…
महिला आरोपियों पर भी चलेगा पॉक्सो एक्ट, दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला..
महिला आरोपियों पर भी चलेगा पॉक्सो एक्ट, दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला.. देश-विदेश: दिल्ली हाई कोर्ट ने पॉक्सो…
