देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों की आय में वृद्धि के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में अनुमन्य अनुदान को 20 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत करवाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की सहकारी संस्थाये ऋण धनराशि वहन करने में समर्थ हो सकेंगी। इससे सहकारी समितियों को व्यावसायिक इकाई के रूप में स्थापित किया जाने मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।
Related Posts
पर्यटन दिवस के मौके पर आइआरसीटीसी का शानदार ऑफर..
पर्यटन दिवस के मौके पर आइआरसीटीसी का शानदार ऑफर.. हवाई टिकट बुक करने पर नहीं देना होगा सुविधा शुल्क.. …
मुठभेड़ के बाद असलाह सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे
रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी का असलाह सप्लायर…
एलबीएस एकेडमी पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह,मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की बैठक..
एलबीएस एकेडमी पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह,मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की बैठक.. उत्तराखंड: मुख्य सचिव…
