पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित बालिका गृह पहुंचकर बालिका गृह में निवासरत बालिकाओं के साथ केक काटकर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान बालिकाओं से वार्ता कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई तथा उनकी हॉबी के बारे में भी जानकारी ली गयी। इस दौरान बालिकाओं द्वारा कंप्यूटर सीखने की इच्छा जताई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने बालिका गृह में एक कंप्यूटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि बालिका गृह में समय-समय पर स्वास्थ्य टीम भेजकर बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच अवश्य करायी जाय। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बालिका गृह में विभिन्न व्यवस्थाएं भी देखी गई। बता दें कि बालिका गृह का संचालन क्रिएटिव अटैम्पट इन रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हंयाकी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक डीसी सती, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, सोसायटी के सचिव सुरेंद्र आर्य, बालिका गृह की अधीक्षका निर्मला पांडे आदि उपस्थित थे।
Related Posts
कृषि मंत्री बोले, स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करंे शुरुआत
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुकवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग की समीक्षा…
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
रुद्रप्रयाग। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास एवं सेवायोजन मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ…
सीएम धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से की भेंट
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सहस्त्रधारा हेलीपेड पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट…
