देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों की आय में वृद्धि के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में अनुमन्य अनुदान को 20 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत करवाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की सहकारी संस्थाये ऋण धनराशि वहन करने में समर्थ हो सकेंगी। इससे सहकारी समितियों को व्यावसायिक इकाई के रूप में स्थापित किया जाने मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।
Related Posts
सचिवालय क्लब के अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन…
जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश, 24 नवंबर को संभालेंगे पद..
जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश, 24 नवंबर को संभालेंगे पद.. देश-विदेश: केंद्र सरकार ने जस्टिस…
पर्यावरण को संरक्षित करने पर तेजस्विनी ग्रुप की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित
देहरादून। तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिजनेस एसोसिएशन एवं टप्परवेयर की ओर से एनवायरमेंट डे के उपलक्ष में हाउ टू कीप…
