देहरादून । डीआईटी विवि में एक दिवसीय वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई। सभी छात्रों, अध्यापकों एवं स्टाफ को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगवाई गई। जानकारी देते हुए डीआईटी विवि की रजिस्ट्रार डॉ. वंदना सुहाग ने बताया कि प्राईमरी हेल्थ सेंटर भगवंतपुर की ओर से सीएमओ उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार सोमवार को एक दिवसीय कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अध्यापक, छात्रों एवं स्टाफ जिनकी वैक्सीनेशन नहीं हुई थी या जिनकी दूसरी डोज लगनी थी को कोविशील्ड की डोज लगवाई गई। कैंप सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। डा. वंदना ने बताया कि इससे पूर्व भी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन विवि में किया गया था। विवि की ओर से इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि समय समय पर इस तरह के कैंप आदि लगा कर सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाया जाए। कोई भी व्यक्ति विवि से संबद्ध चाहे वह छात्र हो, स्टाफ हो या अध्यापक सभी को वैक्सीनेशन की दोनो डोज लग जाए।
Related Posts
महानिदेशक आईसीएफआरई ने किया एफआरआई में कोयला खनन पुनर्वास प्रशिक्षण का उद्घाटन
देहरादून । आईसीएफआरई के महानिदेशक व निदेशक एफआरआई अरुण सिंह रावत ने एफआरआई में पर्यावरण प्रभाव आकलन और पर्यावरण प्रबंधन…
सीएम धामी व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया हुनर हाट मेले का उद्घाटन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को रेसकोर्स देहरादून में…
गरुड़ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, फूल-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत..
गरुड़ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, फूल-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत.. उत्तराखंड: सोमवार की सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी…
