देहरादून । डीआईटी विवि में एक दिवसीय वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई। सभी छात्रों, अध्यापकों एवं स्टाफ को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगवाई गई। जानकारी देते हुए डीआईटी विवि की रजिस्ट्रार डॉ. वंदना सुहाग ने बताया कि प्राईमरी हेल्थ सेंटर भगवंतपुर की ओर से सीएमओ उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार सोमवार को एक दिवसीय कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अध्यापक, छात्रों एवं स्टाफ जिनकी वैक्सीनेशन नहीं हुई थी या जिनकी दूसरी डोज लगनी थी को कोविशील्ड की डोज लगवाई गई। कैंप सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। डा. वंदना ने बताया कि इससे पूर्व भी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन विवि में किया गया था। विवि की ओर से इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि समय समय पर इस तरह के कैंप आदि लगा कर सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाया जाए। कोई भी व्यक्ति विवि से संबद्ध चाहे वह छात्र हो, स्टाफ हो या अध्यापक सभी को वैक्सीनेशन की दोनो डोज लग जाए।
Related Posts
जयंती पर याद किए गए प. गोविंद बल्लभ पंत
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र…
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में अनुमन्य अनुदान 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से…
रक्षाबंधन के पर्व पर खुले भगवान वंशीनारायण मंदिर के कपाट
चमोली । देवभूमि उत्तराखंड में कई ऐसे मंदिर है, जिनके बारे में श्रद्धालु कम ही जानते हैं। जोशीमठ विकासखंड की…
