देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 01 रूपये में एवं शहरी गरीबों को 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जायेगी।
Related Posts
बद्रीनाथ हाईवे पर पिकअप हादसा, 300 मीटर गहराई में गिरा वाहन, दो की हालत नाजुक..
बद्रीनाथ हाईवे पर पिकअप हादसा, 300 मीटर गहराई में गिरा वाहन, दो की हालत नाजुक.. उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर सम्राट…
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत
देहरादून । श्री गुरु राम पब्लिक स्कूल के एक छात्र व एक छात्रा को राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में नकद…
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा
देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मंत्री आवास में सैनिक कल्याण विभाग के…
