देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर महिला कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़े हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।कहा कि अधिकारी जनता के कामो को तत्परता के साथ करें व किसी भी काम को बेवजह ना रोका जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि महिला कल्याण एक महत्वपूर्ण विभाग है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यो को तत्परता व पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल पा रहा है इसके ऊपर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करने व अनुश्रवण की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से सूचना तकनीक का प्रभावशाली उपयोग किया जाए और विभाग की वेबसाइट को हर वक्त अपडेट रखा जाए। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
एनडीएमए एवं एसडीएमए की निगरानी में हुआ चारधाम यात्रा के बेहतर आपदा प्रबन्धन को मॉक एक्साइज
देहरादून। एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण) ने उत्तराखण्ड में 22 अपै्रल को प्रारम्भ होने वाली चारधाम यात्रा के सफल संचालन…
वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, विशेष प्रदर्शनी आयोजित
देहरादून । वन अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एफआरआई मुख्य भवन…
नो-फ्लाई जोन का असर, 26 जनवरी तक उत्तराखंड से दिल्ली की एक उड़ान निरस्त
नो-फ्लाई जोन का असर, 26 जनवरी तक उत्तराखंड से दिल्ली की एक उड़ान निरस्त.. उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस…
