देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से कॉमर्स के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन मेधावी छात्रों में से सुहानी चैहान ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया, इसी के साथ दूसरा स्थान मुनीश खान ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। वहीं आयुषी नैनवाल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और राजकृति राणा ने 84 प्रतिशत के साथ घरवालों का नाम रोशन किया। इन सभी छात्रों ने कामर्स क्लासेज से कोचिंग प्राप्त की है और इनका कहना है कि आज अंकित घिल्ड़ियाल की दी हुई शिक्षा दीक्षा की वजह से ही हम लोग यह अंक प्राप्त कर पाए हैं और एक अव्वल दर्जे की शिक्षा को ग्रहण कर पाए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Related Posts
विभागीय अधिकारी काम मे लाये तेजी, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्तः रेखा आर्या
देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर महिला कल्याण के अधिकारियों के…
आयकर विभाग मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव, साइक्लोथान का आयोजन 8 दिसम्बर को
देहरादून । आयकर विभाग देहरादून की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने की तैयारी जोरों पर है। इसको…
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लिटरेरी फेस्ट में दिखा आध्यात्म का जलवा
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लिटरेरी फेस्ट में दिखा आध्यात्म का जलवा.. उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म…
