देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा के अंतर्गत श्रीदेव सुमन नगर मंडल और दुर्गा मल्ल नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों के साथ भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा को लेकर बैठक की गई। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने दोनो मंडलों के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के स्थापना दिवस की सभी तैयारियां की जाय। साथ ही मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का भी आव्हान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा सहित सभी पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
राज्य में काम कर रहे उद्योग ही हमारे ब्रांड एम्बेसेडरः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए…
नाबार्ड ने उत्तराखण्ड के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रू की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून स्थित एक होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित…
पीएम मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने सिलक्यारा में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा
पीएम मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने सिलक्यारा में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा.. उत्तराखंड: प्रधानमंत्री…
