ंरुद्रपुर । जनपद में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना दिनेशपुर के एसओ अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई को चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस ने राहुल विश्वास उर्फ फलाननिवासी चन्दन थाना दिनेशपुर को हिरासत में लिया। पुलिस को तलाशी लेने पर उसके पास चाकू बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर संदिग्धों, नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुरेश टम्टा आदि शामिल रहे।
Related Posts
फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर टेण्डर लेने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के डीएम ने दिए निर्देश
रूद्रपुर । फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर टैण्डर लेने वाले ठैकेदारों के खिलाफ तुरन्त धोखा-धड़ी का मुकदमा दर्ज कराना सुनिश्चित…
वित्त विभाग ने स्वीकृति की अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि के लिए 35 करोड़..
वित्त विभाग ने स्वीकृति की अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि के लिए 35 करोड़.. उत्तराखंड: श्री…
राज्य में खुलेंगे 8 नए डिग्री कालेज, 7 महाविद्यालय होंगे उच्चीकृत
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया।…
