देहरादून । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले उत्तराखंड की टीम ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार, श्री रामदास अठावले राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से दिल्ली में मुलाकात की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के उत्तराखंड अध्यक्ष श्री सेठपाल सिंह ने उत्तराखंड में हो रहे राजनीतिक गतिविधियों का संपूर्ण ब्यौरा अठावले जी के सामने रखा एवं उन्होंने बताया कि आगामी निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी जोर शोर से उत्तराखंड के अंदर चल रही है एवं इसके लिए पूरे प्रदेश में टीम का गठन कर दिया गया है और सदस्यता अभियान भी जोर शोर से 13 जिलों में चलाया जा रहा है। सेठ पाल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में हो रहे संपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों का हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय निजी रूप से भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं एवं उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि आगामी कुछ दिनों में मैं उत्तराखंड में भ्रमण के लिए आऊंगा और कई जनसभाओं को भी संबोधित करूंगा। आज के इस मुलाकात में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अठवले उत्तराखंड की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, जिला अध्यक्ष अंकित कुमार, रवि तोमर एवं देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
Related Posts
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन कार्यक्रम में सीएम वर्चुअली शामिल हुए
देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
डा. धन सिंह रावत ने की यूपी के अधिकारियों से शिक्षा पर चर्चा
देहरादून/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के बीच कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ में…
श्रीनगर विस क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत
देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। डॉ0 रावत…
