देहरादून । एसएस इवेंट एंड प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस डीसी इंडिया 2022 सीजन 7 के दौरान मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। प्रिंस चौक स्थित एक होटल में आयोजित शो की शुरूआत इंट्रोडक्शन राउंड से हुई। उसके बाद इंडियन राउंड और ग्रैंड फिनाले राउंड हुआ। डिजाइनर सूफी साबरी द्वारा डिजाइन किए गए ब्राइडल परिधान में जब मॉडल उतरी तो लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। शो के आयोजक सूफी साबरी ने बताया कि इस फैशन शो का उद्देश्य उन युवाओं को मौका देना जिन्हें कई प्रयास के बाद भी प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। इस माध्यम से मॉडल को तैयार कॉस्ट्यूम को प्रजेंट करने का मौका मिला। इस शो में देशभर से आये 50 मॉडल्स ने रैंप वॉक किया है। इस शो के माध्य्म से देशभर के युवाओं की प्रतिमा को एक मंच पर अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। शो की विनर दिव्या धुर्वे और नागराज जाला रहे तो वही फर्स्ट रनरअप व वंशिका कौशिक, हरिओम डंगवाल सेकेंड रनरअप सानिका सिंह,सुदर्शन बाबू थर्ड रनरअप सोनाली पोसिकर, सोमनाथ गोस्वामी रहे। शो के चीफ गेस्ट हरयाणवी मॉडल एंड एक्टर कुलदीप कौशिक ने मॉडल की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर आप मेहनत और लगन से कोई काम करते हैं तो आपको मंजिल जरूर मिलती है। शो में मौजूद अतिथियों का डिजाइनर सूफी साबरी ने आभार जताया।
Related Posts
भर्तियों में हुई अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस 30 अगस्त को जिला मुख्यालयों में करेगी प्रदर्शन
देहरादून । उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार…
जेपी नड्डा ने लोकतांत्रिक सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
रुद्रपुर । दो दिवसीय दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज अपने दूसरे…
अब स्कूली बच्चों को आधार की तरह जारी होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर..
अब स्कूली बच्चों को आधार की तरह जारी होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर.. उत्तराखंड: आने वाले समय में किसी…
