देहरादून । राजधानी के नए कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने रविवार को पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि पीड़ित किसी समस्या को लेकर पुलिस के पास आती है ऐसे में उनकी समस्या सुनी जानी बहुत जरूरी है। जनता की समस्या सुनने और उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए रात के लिए ड्यूटी ऑफिसर की तैनाती की जाएगी। ड्यूटी ऑफिसर एसपी या सीओ स्तर का होगा जोकि शिकायत मिलते ही तुरंत उस पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में दिल्ली कमिश्नरी की तर्ज पर पुलिसिंग शुरू की जाएगी। हर पीड़ित को न्याय मिले यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जनता की सेवा करना है क्योंकि जनता सत्य के साथ रहती है। शिकायतकर्ता अधिकारियों के पास शिकायत लेकर आते हैं क्योंकि उनका अधिकारियों के प्रति अच्छी सोच और व्यवहार रहती है, लेकिन यदि थाने में पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी जा रही है तो ऐसे में कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
अंतारा ने अभिनेत्री दिव्या दत्ताव शेफ मारिया गोरेत्ती के साथ मनाई ‘इवनिंग विद द स्टार्स’
देहरादून । वरिष्ठ नागरिकों को समग्र जीवनशैली एवं जीवन की देखभाल का बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के प्रयासों को जारी…
ग्लोबल साउथ में भारत की पहल, PM मोदी ने रखा ग्लोबल डेवलपमेंट कॉम्पैक्ट का प्रस्ताव..
ग्लोबल साउथ में भारत की पहल, PM मोदी ने रखा ग्लोबल डेवलपमेंट कॉम्पैक्ट का प्रस्ताव.. देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र…
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 30 अक्टूबर को होंगे बंद
देहरादून । 15 अक्टूबर द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल हेतु सोमवार 22 नवंबर को प्रातः साढे आठ…
