देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित नारायणा कोचिंग सेंटर ने आईआईटी एनईईटी और फाउंडेशन अकादमी द्वारा स्कूली छात्रों के लिए प्रतिभा खोज और छात्रवृत्ति परीक्षा एंड सेट की घोषणा की है। नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टिट्यूड टेस्ट का शुभारंभ, भारत के सातवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ी प्रतिभा खोज और छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए सबसे प्रसिद्ध संस्थान नारायणा कोचिंग सेंटर में हुआ। शाखा निदेशक कवित कुमार ने बताया की इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा एन एस ए टी के 98 संस्करण के लांच की घोषणा की। उन्होंने पोस्टर का अनावरण करते हुए बताया कि छात्र एवं छात्राएं नारायणा के निकटतम कोचिंग सेंटर पर जाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होने जा रही है। इसके लिए छात्र नारायणा की वेबसाइट या नारायणा कोचिंग सेंटर पर जाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 26 से 30 अक्टूबर व 2 से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएगी ऑफलाइन मोड में परीक्षा 12 से 20 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा खोज के आधार पर युवा प्रतिभाओं को पहचानना एवं उन्हें सक्षम बनाया जाना इसके अलावा भविष्य में भारत को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और विश्व में सिर्फ पर खड़ा करना है।
Related Posts
उत्तराखण्ड में जलजीवन मिशन में काफी काम हुआः पीएम
देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण का सपना…
’हल्ला बोल’ महारैली की तैयारियों को लेकर हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक
देहरादून । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 4 सितम्बर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित होने वाली…
सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने…
