विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकास खंड विकासनगर के कई ग्रामों में डेंगू के प्रकोप से आमजन को बचाने हेतु जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार से वार्ता कर स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय कर इसकी रोकथाम व अन्य उपाय करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेगी ने कहा कि ग्राम जीवनगढ़ डेंगू की चपेट में काफी हद तक आ चुका है तथा एक-दो लोगों की मौत भी हो चुकी है तथा दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कई लोग स्वस्थ होकर आ चुके हैं। इसी प्रकार ग्राम कुंजा ग्रांट में भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं एवं अन्य ग्रामों में भी थोड़ा-थोड़ा इसका प्रकोप लगातार कुछ बढ़ रहा है। नेगी ने कहा कि समय रहते इसकी रोकथाम जरूरी है एवं आमजन को भी सावधानी बरतनी जरूरी है।
Related Posts
सुजाता रणवा ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में 134 अंक प्राप्त कर दून अकादमी ऑफ डिफेंस में रही अव्वल
देहरादून। हाल ही में हुए मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) 2021 की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। जिसमे दून अकादमी ऑफ़…
मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी सौगात..
मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी सौगात.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक…
दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद
देहरादून । रविवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों…
