देहरादून । आगामी 26-27 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के तैयरियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महिला मोर्चा के पदाधिकरियों के साथ बैठक की और जानकारी ली। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्याे में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सैनिटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में चुनाव है और पूर्व में भी महिलाओ ने अथक प्रयास से अपना योगदान दिया। उसी तरह से अब जुटना होगा। बैठक में दोनों राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा इंदुबाला , दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, अनिल ग़ोयल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, महामंत्री अन्नू कक्कड़, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
Related Posts
हर घर तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं, किसी स्तर पर न हो लापरवाही-डॉ आर राजेश कुमार..
हर घर तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं, किसी स्तर पर न हो लापरवाही-डॉ आर राजेश कुमार.. सीएम पुष्कर सिंह धामी के…
मंत्री महाराज ने टिहरी जनपद को दी 14 करोड़ की सौगात
टिहरी । पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा निर्गत धनराशि को प्रभावित विस्थापित परिवारों को समय पर वितरित न किये जाने पर…
चिकित्सकों के विरोध के बाद शासन ने ली DPC की अहम बैठक, SDACP पर जल्द लिया जाएगा फैसला..
चिकित्सकों के विरोध के बाद शासन ने ली DPC की अहम बैठक, SDACP पर जल्द लिया जाएगा फैसला.. …
