देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका ने आज परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों का निर्देशित किया कि परेडग्राउण्ड में संचालित सभी निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करें, ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपादित हो सके। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मंच, टैंट, बैरिंकेटिंग, बैठने की व्यवस्था आदि के साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाद विद्युत व्यवस्था, पेयजल निगम पेयजल आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को शहर तथा आयोजन स्थल परेड ग्राउण्ड पर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, मुख्य व्यैक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह सहित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीजीएम जगमोहन चैहान, गिरीश पुण्डीर, लोनिवि एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
मंत्री गणेश जोशी ने सामुदायिक टिन शेड एवं सीसी निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गजियावाला में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की अवस्थापना निधि मद से स्वीकृत…
श्रद्धापूर्वक मनाई गई बैसाख महीने की संग्राद एवं खालसा साजना दिवस
देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में वैसाख महीने की संग्राद व खालसा साजना दिवस…
उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2100 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया..
उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2100 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के…
