देहरादून । प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर सेलाकुई स्थित कार्यक्रम में पहुंची। जहां कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया गया तो वहीं मंत्री द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनके माल्यार्पण किया गया। बता दे कि संत शिरोमणी गुरू श्री रविदास महाराज जी के 646 वे शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर अटक फार्म तेलपुरा, राजा रोड, देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री रविदास जी महाराज जी संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत रहे हैं जिन्होंने लोगों को ज्ञान की प्राप्ति कराई। संत शिरोमणी गुरू रविदास मध्य युगीन भारत के महान समाज सुधारक थे, उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और बुराईयों को दूर करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा सभी महापुरूषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है,जोकि इन महा पुरूषों को सच्चा नमन है। इस अवसर पर आयोजक सुरेंद्र चैधरी, धर्मेंद्र गौतम, राममूर्ति, उमेश कुमार, संजय एवं हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।
Related Posts
बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ते पर पहुंचे जेपी नड्डा
हरिद्वार। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन भाजपा हरिद्वार के संतों और सैनिकों की वोट साधने…
शिक्षा विभाग में गायब पत्रावली मामले में कड़ा आदेश, तीन महीने में कार्रवाई अनिवार्य..
शिक्षा विभाग में गायब पत्रावली मामले में कड़ा आदेश, तीन महीने में कार्रवाई अनिवार्य.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के…
ऋषिकेश की तर्ज पर देवप्रयाग और श्रीनगर चौरास में बनेंगे आस्थापथ..
ऋषिकेश की तर्ज पर देवप्रयाग और श्रीनगर चौरास में बनेंगे आस्थापथ.. उत्त्तराखंड: ऋषिकेश की तर्ज पर गढ़वाल…
