देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आंनद ने 1000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान रविन्द्र आनन्द ने कहा कि उत्तराखंड में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जबके पास ओढ़ने को कम्बल ब नहीं है। उन्होंने कहा कि हमे चाहिए कि ऐसे ही लोगों की मदद कर मानवता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में रहने वाला हर व्यक्ति चाहे वो किसी भी जाति धर्म से हो हमारा भाई है इसलिए हमें भाईचारे की भावना से काम करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों जिनमे प्रेमनगर, केहरी गांव, एफ आर आई, आई एम ए शास्त्रीनगर खाला गांधी ग्राम गोविंद गढ़ यमुना कॉलोनी पश्चमी पटेलनगर आदि क्षेत्रों में कंबल वितरण किए। इस दौरान प्रेमनगर के वार्ड उपाध्यक्ष अष्पाक वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र बहल अरमान बेग नवीन सिंह चैहान जसवंत नेगी बूथ अध्यक्ष गुलशन जहाँ, आबिदा बूथ अध्यक्ष सलमा वार्ड उपाध्यक्ष कौसर मालिक बूथ अध्यक्ष राजदा बूथ अध्यक्ष नजमा मीना, पूनम, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Related Posts
महंत इन्दिरेश अस्पताल के ईएनटी सर्जन ने पांच साल के बच्चे की श्वास नली से निकाली सीटी
देहरादून । श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डॉक्टरों ने पॉच वर्षीय बच्चे की श्वास…
फूड सेफ्टी विभाग ने बाजारों में की सेंपलिंग
देहरादून । जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी द्वारा बताया है कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा…
गणतंत्र दिवस तैयारीः उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों ने नई दिल्ली में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
देहरादून । रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की…
