देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर महिला कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़े हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।कहा कि अधिकारी जनता के कामो को तत्परता के साथ करें व किसी भी काम को बेवजह ना रोका जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि महिला कल्याण एक महत्वपूर्ण विभाग है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यो को तत्परता व पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल पा रहा है इसके ऊपर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करने व अनुश्रवण की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से सूचना तकनीक का प्रभावशाली उपयोग किया जाए और विभाग की वेबसाइट को हर वक्त अपडेट रखा जाए। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
नैनीताल में स्कूल टाइमिंग में बदलाव, अब सुबह जल्दी लगेंगी कक्षाएं..
नैनीताल में स्कूल टाइमिंग में बदलाव, अब सुबह जल्दी लगेंगी कक्षाएं.. उत्तराखंड: नैनीताल जिला में लगातार बढ़ती गर्मी…
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह..
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह.. श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय…
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह ठीक 8 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ…
