देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रातः सर्किट हाउस काठगोदाम में जन समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने गौलापार क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा। क्षेत्र के प्रधान संगठन भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले, जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखें, समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा। इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, सहित डीजीपी अशोक कुमार, आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Related Posts
डीएम ने अधिकारियों को दिए आवंटित गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने व निराकरण करने के निर्देश
रूद्रप्रयाग। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को राजस्व गांव में क्षेत्रीय जनता…
हर बूथ पर 51 प्रतिशत और उससे अधिक वोट लेना पार्टी का लक्ष्यः प्रह्लाद जोशी
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड में लगभग 35 परसेंट वोट बैंक है, हमारा लक्ष्य राज्य के प्रत्येक बूथ…
टपकेश्वर मंदिर से सीएम धामी ने किए प्रभु श्री राम के वर्चुअल दर्शन..
टपकेश्वर मंदिर से सीएम धामी ने किए प्रभु श्री राम के वर्चुअल दर्शन.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी…
