देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।
Related Posts
बेरीनाग में ईओ के खिलाफ व्यापारियों में रोष
बेरीनाग । पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर अभ्रदता करने का आरोप लगाया…
नेत्रदान कर रोशन करें दूसरों की जिंदगीः डॉ धन सिंह रावत
देहरादून । राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज 37वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडे…
डीएम आर. राजेश कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून । कलेक्टेªट परिसर में आयोजित जनता मिलन कार्यकम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार द्वारा जनमानस की समस्याएं सुनी…
