खटीमा/देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने मरीजों व तीमारदारों से चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। तीमारदारों द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का संतोष व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोइंग संस्थान द्वारा एयर इंडिया के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय खटीमा को उपलब्ध कराई गई सीटी स्कैन मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्रता से मुहैया कराने हेतु तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आँखों के स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित उपकरण शीघ्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
Related Posts
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश..
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास…
IPL में छाए उत्तराखंड के नौ साल के सोमांश..
IPL में छाए उत्तराखंड के नौ साल के सोमांश.. उत्तराखंड: IPL में उत्तराखंड के खिलाड़ी जहाँ चौके-छक्के…
सीएम धामी ने परखी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं..
सीएम धामी ने परखी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं.. भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट के निर्देश.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को सुरक्षित…
