सीएम धामी ने टिहरी प्रत्याशी के समर्थन में यहां किया रोड शो..

सीएम धामी ने टिहरी प्रत्याशी के समर्थन में यहां किया रोड शो..

सीएम धामी ने टिहरी प्रत्याशी के समर्थन में यहां किया रोड शो..

 

 

उत्तराखंड: टिहरी के चिन्यालीसौंण मे टिहरी प्रत्याशी के समर्थन मे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोड-शो किया तो उस रोड-शो मे जनता का सैलाब उमड़ आया और सीएम ने अपील की कि प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए एक बार फिर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया जाये। रोड-शो के दौरान सीएम की नजर जैसे ही वहां खडे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोर सिंह गुसांई पर पडी तो सीएम ने अपना काफिला रूकवाकर उनके पास जाकर उनका हाल पूछा और उसके बाद उन्होंने कहा कि पहले ही सरकारों ने सिर्फ परिवार का विकास किया है जबकि भाजपा का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण है। उत्तराखण्ड मे जनता ने डबल इंजन सरकार मे सुरक्षा, विकास और रोजगार के साथ ही हर सेक्टर मे परिवर्तन को महसूस किया है।