रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर तमंचें के साथ वीडियो वायरल करना भारी पड़ गया। पुलिस ने पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक थाना पुलभट्टा क्षेत्र निवासी एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू हो गई। थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को चैकिंग की जा रही। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को चिन्हित कर ग्राम शहदौरा चैकी बरा थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित अली निवासी ग्राम शहदरौरा बताया। बताया कि बरामद तमंचा 12 बोर व 3 निन्दा कारतूस है। उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तमंचा कहा से और किससे खरीद लाया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष के अलावा चैकी प्रभारी बरा एसआई सुरेन्द्र सिह रिंगवाल, हेड कांस्टेबल रविकान्त शुक्ला आदि शामिल थे।
Related Posts
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत
देहरादून । श्री गुरु राम पब्लिक स्कूल के एक छात्र व एक छात्रा को राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में नकद…
नेगी दा की नाइट में हर कोई दिखा क्रेजी
देहरादून । उत्तराखंड के लोकजगत में जब भी लोकगायकी या लोकसंस्कृति का विवरण होगा तो उसमें गढरत्न लोकगायक सुप्रसिद्ध नरेंद्र…
सीएम ने चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के…
