ंरुद्रपुर । जनपद में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना दिनेशपुर के एसओ अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई को चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस ने राहुल विश्वास उर्फ फलाननिवासी चन्दन थाना दिनेशपुर को हिरासत में लिया। पुलिस को तलाशी लेने पर उसके पास चाकू बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर संदिग्धों, नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुरेश टम्टा आदि शामिल रहे।
Related Posts
अधिकारी फाइलों पर आपत्तियां लगाने के स्थान पर अनौपचारिक तरीके से उनका त्वरित निराकरण करेंः एसीएस राधा रतूड़ी
देहरादून । अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चम्पावत हेतु की…
फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद, हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा अगला निर्णय..
फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद, हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा अगला निर्णय.. उत्तराखंड:…
कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से सभी जिम्मेदारियां वापस ली
देहरादून। कांग्रेस ने सख्ती दिखाते हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली हैं। बीजेपी से नजदीकि…
