देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा के अंतर्गत श्रीदेव सुमन नगर मंडल और दुर्गा मल्ल नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों के साथ भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा को लेकर बैठक की गई। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने दोनो मंडलों के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के स्थापना दिवस की सभी तैयारियां की जाय। साथ ही मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का भी आव्हान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा सहित सभी पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित, खाद वितरण में बरती थी लापरवाही
कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित, खाद वितरण में बरती थी लापरवाही.. उत्तराखंड: पौड़ी के कोटद्वार में…
सड़क हादसे में युवक की मौत
देहरादून । गंगा सदन कैलाश गेट के पास सड़क हादसे में ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी 47 वर्षीय गंगाराम पुत्र द्रव…
सचिवालय क्लब के अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन…
