देहरादून । देहरादून-मसूरी मार्ग पर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून अस्पताल एवं मैक्स अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना। अस्पताल पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बस में 40 लोग सवार थे जो कि 70 फीट गहरी खाई में गिरी। उन्होंने कहा बस किन कारणों से बस दुर्घटना ग्रस्त हुई है इसके लिए जांच की आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा सरकार की तरफ से घटना में जो तत्काल मुआवजा राशि दी जाती है, वह अनुमन्य राशि घायलों को दी जा रही दी जा रही है। साथ ही घटना में जो हताहत हुए हैं उनको सरकार की तरफ से 4-4 लाख रूपये दिए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। मंत्री ने कहा इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे है। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वह प्रभावितों की जाएगी। इस अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
अपर मुख्य सचिव वित्त ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के दिए निर्देश
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने राज्य…
सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावितों से मिलने, पीड़ितों ने बयां किया दर्द..
सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावितों से मिलने, पीड़ितों ने बयां किया दर्द.. उत्तराखंड: प्रदेश में भारी बारिश ने…
मंत्री महाराज पहुंचे बजरंग सेतु, कहा गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय सीमा में पूरा हो निर्माण कार्य
देहरादून। ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के विकल्प बजरंग सेतु का 62 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके पश्चात 132.30 मीटर…
