देहरादून । देहरादून-मसूरी मार्ग पर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून अस्पताल एवं मैक्स अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना। अस्पताल पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बस में 40 लोग सवार थे जो कि 70 फीट गहरी खाई में गिरी। उन्होंने कहा बस किन कारणों से बस दुर्घटना ग्रस्त हुई है इसके लिए जांच की आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा सरकार की तरफ से घटना में जो तत्काल मुआवजा राशि दी जाती है, वह अनुमन्य राशि घायलों को दी जा रही दी जा रही है। साथ ही घटना में जो हताहत हुए हैं उनको सरकार की तरफ से 4-4 लाख रूपये दिए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। मंत्री ने कहा इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे है। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वह प्रभावितों की जाएगी। इस अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
वरुणावत टॉप से दो विदेशी नागरिकों ने की पैराग्लाइडिंग..
वरुणावत टॉप से दो विदेशी नागरिकों ने की पैराग्लाइडिंग.. साहसिक पर्यटन को नया आयाम.. उत्तराखंड: संयुक्त राष्ट्र…
चुनाव कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, आठ शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रुका..
चुनाव कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, आठ शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रुका.. उत्तराखंड: निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण…
सीएम धामी हरिद्वार में किसानों से मिले, गन्ना मूल्य वृद्धि पर किसानों ने जताया धन्यवाद..
सीएम धामी हरिद्वार में किसानों से मिले, गन्ना मूल्य वृद्धि पर किसानों ने जताया धन्यवाद.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर…
