विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिलों पर पार्ट पेमेंट (आंशिक भुगतान) की व्यवस्था न होने के चलते उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। विभाग उपभोक्ताओं से पूरी धनराशि जमा कराने की बात करता है तथा इसमें असफल होने पर उपभोक्ताओं के संयोजन काटे जा रहे हैं। ’उक्त मामले को लेकर मोर्चा अध्यक्ष द्वारा सचिव, ऊर्जा श्री मीनाक्षी सुंदरम से फोन पर वार्ता कर उपभोक्ताओं की समस्या से अवगत कराया। श्री सुंदरम द्वारा समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। नेगी ने कहा कि पूर्व की व्यवस्थानुसार कई उपभोक्ता अपनी पारिवारिक परिस्थितियों बीमारियों एवं अपने कारोबार में मंदी के चलते समय पर बिल जमा नहीं करा पाते थे तो अपनी सुविधानुसार पार्ट पेमेंट 50-60-70 फीसदी पैसा जमा कर कुछ दिन की राहत मिल जाती थी तथा आंशिक भुगतान के जरिए विभाग के पास काफी रकम इकट्ठा हो जाती थी, लेकिन रोक लगने के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा को भरोसा है कि उपभोक्ताओं को शीघ्र ही राहत मिल जाएगी।
Related Posts
अब नहीं बनेंगी मंदिर के पास रीलें, केदारनाथ-बद्रीनाथ में 30 मीटर का मोबाइल प्रतिबंध..
अब नहीं बनेंगी मंदिर के पास रीलें, केदारनाथ-बद्रीनाथ में 30 मीटर का मोबाइल प्रतिबंध.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के…
The Complete Guide to Ninewin: Login, App, and Casino Strategy
Ninewin is an online casino platform available at https://uk-ninewin.net/, focusing on slots, table games, and bonuses. This guide provides factual…
कोटद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया शुभारंभ
कोटद्वार । जनपद पौड़ी के विधानसभा कोटद्वार के देवी रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में केंद्र एवं…
