देहरादून । संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के सभी बाल देखरेख गृहों में (राजकीय) एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें लगभग 1 लाख बच्चों एवं कर्मचारियों, सामाजिक संस्थानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने संविधान के उद्देशिका का शपथ ग्रहण किया एवं संविधान के प्रति, एवं भारत राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों पर चर्चा करते हुए बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया। देहरादून जिले के केदारपुरम स्थित बाल देखरेख संस्था में जिला न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार द्वारा सभी बच्चों एवं कार्यकताओं को शपथ दिलवाई गई, मेहूँवाला स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में समेकित बाल विकास योजना के उपनिदेशक एस0के0 सिंह द्वारा आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों व बच्चों को शपथ दिलाई गई।
Related Posts
पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय का नागरिक अभिनन्दन
देहरादून । वैदिक साधन आश्रम तपोवन नालापानी देहरादून एवं आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड द्वारा आत्मकल्याण का स्वर्णिम अवसर पर सामवेद…
उत्तराखंड में दिवाली से पहले घरों में बनते हैं ऐपण, जानें इसकी खासियत..
उत्तराखंड में दिवाली से पहले घरों में बनते हैं ऐपण, जानें इसकी खासियत.. उत्तराखंड: दीपावली में उत्तराखंड के कुमाऊं…
अपोलो हॉस्पिटल डॉक्टरों ने किया महिला के पैरों का सफल इलाज, चलने की खो चुकी थी उम्मीद
देहरादून । एक महिला फिर से अपने पैरों पर चल सके, इसके लिए इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली के डॉक्टरों…
