देहरादून । संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के सभी बाल देखरेख गृहों में (राजकीय) एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें लगभग 1 लाख बच्चों एवं कर्मचारियों, सामाजिक संस्थानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने संविधान के उद्देशिका का शपथ ग्रहण किया एवं संविधान के प्रति, एवं भारत राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों पर चर्चा करते हुए बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया। देहरादून जिले के केदारपुरम स्थित बाल देखरेख संस्था में जिला न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार द्वारा सभी बच्चों एवं कार्यकताओं को शपथ दिलवाई गई, मेहूँवाला स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में समेकित बाल विकास योजना के उपनिदेशक एस0के0 सिंह द्वारा आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों व बच्चों को शपथ दिलाई गई।
Related Posts
सुख दुःख में खड़ा होना पार्टी की प्रेरणा और सेवा ही दृष्टिः शिवप्रकाश
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि समाज के दुख सुख में…
कोरोना प्रभावित बच्चों को आर्थिक सहारा..
कोरोना प्रभावित बच्चों को आर्थिक सहारा.. वात्सल्य योजना में 4,812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़.. उत्तराखंड: मुख्यमंत्री वात्सल्य…
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज से 254 मुख्य आरक्षी हुए पास आउट
टिहरी । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में रैंकर मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशिक्षण के समापन…
