केदारनाथ पैदल मार्ग को खोलने में जुटे 50 मजदूर, गरुड़चट्टी को जोड़ने वाला वैकल्पिक पुल भी ध्वस्त..

केदारनाथ पैदल मार्ग को खोलने में जुटे 50 मजदूर, गरुड़चट्टी को जोड़ने वाला वैकल्पिक पुल भी ध्वस्त..

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड टूटने से वहाँ 100 मीटर क्षेत्र में बर्फ फैल गई हैं। इस बर्फ को साफ करने में लोनिवि के 50 मजदूर जुटे हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण बर्फ सफाई के कार्य में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में रास्ता खुलने की उम्मीद है। बता दे कि बुधवार को लोक निर्माण विभाग के मजदूरों की 50 सदस्यीय टीम भैरव गदेरा पहुंची और बर्फ सफाई में जुट गई। अपराह्न तक यहां लगभग 15 मीटर तक रास्ता साफ कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में निरंतर बर्फ खिसक रही है, जिससे काम में दिक्कत हो रही है। वहीं केदारनाथ में मंदाकिनी नदी पर गरुड़चट्टी को जोड़ने के लिए बना वैकल्पिक पुल भी हिमखंड टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पुल दो वर्ष पूर्व बनाया गया था, जिससे एक समय में दो-तीन लोगों की आवाजाही हो सकती थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि पुल से गरुड़चट्टी के समीप निवास कर रहे साधुओं के आश्रम का संपर्क था। पुल से घोड़ा-खच्चर के साथ एक समय में एक ही व्यक्ति ही गुजर सकता था। बताया कि प्रभावित पुल का निरीक्षण कर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।