देहरादून । भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि देश के खिलाफ निकलने वाली हर आवाज़ कांग्रेस से ही निकलती है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के सलाह्कार ने जिस तरह कश्मीर पर अपनी राय दी है उससे कांग्रेस की मंशा पर सवाल स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर देश का कब्ज़ा कहने से पहले यह जानकारी तो होनी चाहिए कि आखिर इसका समझौता कांग्रेस के शासन में हुआ और यह महाराजा हरी सिंह के आग्रह पर ही हुआ। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस आखिर किसके इशारे पर यह कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 4 अध्यक्ष का फॉर्मूला देने वाले कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस पर स्तिथि स्पस्ट करनी चाहिए। पंजाब के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिधू पंजाब प्रभारी हरीश रावत के खासमखास माने जाते हैं और पूर्व में भी देश विरोधी कृत्य सहित बयानबाजी कर चुके हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इस पर किसी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वैसे भी कांग्रेस का अलगाववादियों के समर्थन और देश विरोधी भाषा समय समय पर सामने आती रही है। कश्मीर से अनुछेद् 370 हटाने को लेकर कांग्रेस असहज रही है। उन्होंने कहा कि सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत माँगने वाली कांग्रेस को देश की विरोधी आवाज़ बनने की छूट नहीं दी जा सकती है। कांग्रेस को यह स्पस्ट करना चाहिए कि क्या वह ऐसे आरोप का समर्थन करता है। और अब तक उसने इस मामले में अपना रुख तय क्यों नहीं किया। देश के खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
Related Posts
मशरूम, मसाले एवं औषधीय जड़ी-बूटी की व्यवसायिक खेती से समृद्ध होगा उत्तराखंड का गांव
देहरादून । उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के द्वारा एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य…
भ्रमणकर्ताओं के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ 13 दिसंबर से खुलेगा वन अनुसंधान संस्थान
देहरादून । वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के संग्रहालय एवं परिसर को 13 दिसम्बर से पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के…
कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
चंपावत । पाटी देवीधुरा मार्ग में गर्सलेख के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा…
