रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। इसके साथ ही पुलिस ने 58 लोगों का सत्यापन किया। सोमवार को थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा। इस अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने वारंटी बापी अधिकारी पुत्र सूरजकांत अधिकारी निवासी काली नगर को गिरफ्तार किया। वह कोर्ट में लंबे समय से तारीख़ पर नहीं पहुंच रहा। इस पर कोर्ट से वारंट जारी हुआ। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख छिपने लगा। पुलिस को उस पर संदेह हुआ और उसे पकड़ लिया। पुलिस के पास उसका वारंट था। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान 58 लोगों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही बाहरी लोगों को चेतावनी भी दी कि शहर में आने पर सत्यापन कराएं। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। वारंटी को पकडने वाली टीम में एसआई प्रदीप कुमार भट्ट, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार आदि शामिल रहे।
Related Posts
कुमाऊं में एम्स की स्थापना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अनुरोध
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने राज्य…
शिक्षकों की कमी दूर करने की पहल, प्रतिनियुक्ति पर तैनात स्टाफ की होगी वापसी..
शिक्षकों की कमी दूर करने की पहल, प्रतिनियुक्ति पर तैनात स्टाफ की होगी वापसी.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के शिक्षा…
सीएम धामी हरिद्वार में किसानों से मिले, गन्ना मूल्य वृद्धि पर किसानों ने जताया धन्यवाद..
सीएम धामी हरिद्वार में किसानों से मिले, गन्ना मूल्य वृद्धि पर किसानों ने जताया धन्यवाद.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर…
