देहरादून । विधानसभा चुनाव के लिए ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने नामांकन किया। राज्य में नामांकन प्रकिया 21 जनवरी से शुरू हो गई थी। चकराता सीट से भाजपा के प्रत्याशी और सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। आरक्षित सीट चकराता से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने दो प्रस्तावकों के साथ कालसी तहसील में रिटर्निंग अधिकारी चकराता सौरभ असवाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के कैंट प्रत्याशी रविंदर आनंद ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर डा. शिव कुमार बरनवाल को सौंपा। इसके अलावा कैंट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गीता चंदोला ने भी अपना नामांकन पत्र भरा।
Related Posts
चीनी मिलों को घाटे से बाहर निकालने के लिए हरसंभव उपाय करेंः गन्ना मंत्री
देहरादून । प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभा कक्ष में…
उत्तराखंड में जल्द मिलेंगे 31 खनन पट्टे, उत्तरकाशी जिले में सबसे ज्यादा, 5 साल के लिए होगा आवंटन..
उत्तराखंड में जल्द मिलेंगे 31 खनन पट्टे, उत्तरकाशी जिले में सबसे ज्यादा, 5 साल के लिए होगा आवंटन.. …
लोकल फॉर वोकल के तहत की खरीददारी
देहरादून। यमुना कालोनी में लोकल फॉर वोकल के तहत लगे स्टाल में भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक हरवंश कपूर ने…
