गैरसैंण । चैत्र मास की संक्रांति को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धनसिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक अनिल नौटियाल आदि ने बच्चों से भेंट कर अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं से जुड़ने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया। विधान सभा अध्यक्ष के साथ सभी ने इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। अपनी लोक परम्पराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने की भी जरूरत बतायी।
Related Posts
मूल निवास प्रमाण पत्र वालों से नहीं मांगा जाएगा स्थाई निवास..
मूल निवास प्रमाण पत्र वालों से नहीं मांगा जाएगा स्थाई निवास.. उत्तराखंड: राज्य में मूल निवास प्रमाण पत्र…
कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू, सीएम धामी ने हरिद्वार में समीक्षा बैठक कर दिए सख्त निर्देश..
कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू, सीएम धामी ने हरिद्वार में समीक्षा बैठक कर दिए सख्त निर्देश.. उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा…
Unlocking the True Potential of SpinBet: A Complete Guide
For gambling enthusiasts, finding a reliable and engaging online platform is paramount. SpinBet has emerged as a noteworthy player in…
