देहरादून । दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) का सोमवार को शुभारंभ किया गया। 09 से 12 मई तक आयोजित होने वाले एटीएम के पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन के पवेलियन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और इंडिया टूरिज्म पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एटीएम में लगे उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का अवलोकन भी कियापर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड साहसिक खेलों का खजाना है। ऐसे में उत्तराखण्ड साहसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां रोमांच से भरपूर साहसिक पर्यटन की अमीम संभावना है। प्रदेश में साहसिक खेलों की संभावनाओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से प्रति वर्ष उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुबई समेत दुनिया भर में बसने वाले भारतीय मूल के लोगों से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि एक बार उत्तराखण्ड अवश्य आएं। उत्तराखण्ड में हिमालय की सुंदर चोटियों व विश्व प्रसिद्ध चारधाम समेत गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। जहां आप पुण्य लाभ कमाने के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं। इस अवसर पर अपर महानिदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रूपिंदर बराड़, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल शिव शेखर शुक्ल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद बोर्ड के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित कई गणमान्य आदि मौजूद रहे।
Related Posts
उत्तराखंड में कृषि को मिलेगी नई रफ्तार, ‘खेत बचाओ अभियान’ के साथ करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ..
उत्तराखंड में कृषि को मिलेगी नई रफ्तार, ‘खेत बचाओ अभियान’ के साथ करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ.. उत्तराखंड:…
प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र..
प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने…
विधानसभा चुनाव के लिए तैनात जोनल व सैक्टर अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शुरु
देहरादून । नगर निगम सभागार देहरादून में नगर आयुक्त व नोडल अधिकारी आदर्श आचार सहिंता अभिषेक रोहिला, अपर जिलाधिकारी व…
