देहरादून । उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ का एक शिष्टमंण्डल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वेतन बिसगतियों को दूर करने तथा राजकीय कर्मचारियों की भांति अवकाशों के बदले नगदीकरण जैसे 10 मांगे रखी गई। प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता के दौरान मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के जिला अध्यक्ष दर्शनसिंह रिगोंडा के सानिध्य में उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ का शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और शिष्टमडल द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी की अगुवाई में मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिष्टमंडल में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ प्रदेश अध्यक्ष बीएस पंवार, महामंत्री संजय गग़, देहरादून मण्डल के अध्यक्ष सहित जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह रिगोंडा महामंत्री महेन्द्रसिह, बिजयनन्द डुगरियाल, राकेश नेगी, हरेन्द्र खनतवाल, भोलासिहं नेगी और जयदेव असवाल शामिल थे।
Related Posts
द पॉलीकिड्स की शाखाओं ने मनाया अपना वार्षिक समारोह “द लॉकडाउन डायरीज“
देहरादून । द पॉलीकिड्स डालनवाला, राजपुर रोड 1, राजपुर रोड 2 और जीएमएस रोड शाखाओं ने अपना वार्षिक समारोह “द…
युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट जारी..
युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट जारी.. उत्तराखंड: राज्य लोकसेवा आयोग…
कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम को लेकर डीएम ने ली बैठक
देहरादून । कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प…
