देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ प्रभारी एडवोकेट डीके जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 24 तारीख को हेलंग जाएगी और वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा घास काटने वाली महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार समीक्षा करेगी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की टीम वहां पर जाकर पारंपरिक हक हकूक से बेदखल होते ग्रामीणों से मिलेगी और इसकी रिपोर्ट यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी को सौंपी जाएगी। एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि जब रिजर्व फॉरेस्ट से भी घास लाने पर पाबंदी नहीं है तो फिर पारंपरिक चरागाह से आखिर क्यों घास लाने वाली महिलाओं से घास छीनी गई, इसकी विस्तृत समीक्षा जरूरी है ताकि सरकार संवेदनशीलता और जवाबदेही से काम करे।
Related Posts
सीएम धामी ने किया नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान..
सीएम धामी ने किया नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान.. उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नशा…
जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 45 शिकायतें हुईं दर्ज
देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 45 शिकायतें प्राप्त हुई…
सचिवालय क्लब के अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन…
