देहरादून । समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 23 मार्च को निगम के यमुना कालोनी स्थित गंगा भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं हाॅस्पीटल, देहरादून के साथ मिलकर विशेषज्ञों की देखरेख में किया गया। आज आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में निगम के सत्रह अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। निगम के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि पूर्व में भी निगम द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर बड़ी मात्रा में रक्तदान किया जाता रहा है। उन्होंने आशा प्रकट की है कि निगम के कार्मिक इस प्रकार के सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में आगे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन राजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक आशीष जैन के साथ ही दून चिकित्सालय एवं निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
हमारी संस्कृति व विरासत ही है हमारी पहचानः रेखा आर्या
देहरादून । प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर विधानसभा के चाका स्थित श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर…
चारधाम यात्रा- वन विभाग का एक्शन प्लान तैयार, क्यूआरटी और मोबाइल क्रू टीमें 24 घंटे रहेंगी तैनात..
चारधाम यात्रा- वन विभाग का एक्शन प्लान तैयार, क्यूआरटी और मोबाइल क्रू टीमें 24 घंटे रहेंगी तैनात.. उत्तराखंड:…
दीया चैधरी ने जीता नेशनल सीरीज गल्र्स टेनिस एकल अंडर-14 खिताब
देहरादून । हेरिटेज स्कूल, नार्थ कैम्पस, सहस्तरधारा रोड की 13 वर्षीय दीया चैधरी ने नेशनल सीरीज गर्ल्स टेनिस अंडर-14 के…
