देहरादून । समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 23 मार्च को निगम के यमुना कालोनी स्थित गंगा भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं हाॅस्पीटल, देहरादून के साथ मिलकर विशेषज्ञों की देखरेख में किया गया। आज आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में निगम के सत्रह अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। निगम के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि पूर्व में भी निगम द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर बड़ी मात्रा में रक्तदान किया जाता रहा है। उन्होंने आशा प्रकट की है कि निगम के कार्मिक इस प्रकार के सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में आगे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन राजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक आशीष जैन के साथ ही दून चिकित्सालय एवं निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
भुवनेश्वर में खास मुलाकात, उत्तराखंड मीडिया दल और राज्यपाल के बीच विकास व विरासत पर चर्चा..
भुवनेश्वर में खास मुलाकात, उत्तराखंड मीडिया दल और राज्यपाल के बीच विकास व विरासत पर चर्चा.. उत्तराखंड:…
अब वेद-उपनिषद पढ़ना हुआ आसान, ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट बना नया साथी..
अब वेद-उपनिषद पढ़ना हुआ आसान, ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट बना नया साथी.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र…
उड़ान योजना का विस्तार, उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में भी शुरू होंगी नियमित हवाई सेवाएं..
उड़ान योजना का विस्तार, उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में भी शुरू होंगी नियमित हवाई सेवाएं.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के…
