देहरादून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक एवं देहरादून स्थित जनजातीय विद्यालय के प्रेरक प्रो राजेंद्र सिंह उपाख्या रज्जु भैया को उनकी 101वीं जयंती पर झाझरा स्थित विद्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि रज्जु भैया कर्मयोगी बौद्धिक योद्धा थे जिन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा कार्य एवं हिन्दू जीवन मूल्यों की रक्षा का सन्देश दिया। इस अवसर पर देहरादून में रज्जु भैया के दो दुर्लभ चित्र भी तरुण विजय द्वारा जारी किये गए जिनमें से एक में वे तिरंगे झंडे के साथ और दूसरे में देहरादून के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं डॉ नित्यानंद, दया चंद जैन, भगत सिंह कोश्यारी, राम लाल, मनोहर कांत ध्यानी, जितेंद्र गोयल, राकेश ओबेराय, राजीव बेरी, तरुण विजय और उनकी माताजी के साथ पूजा करते हुए दिख रहे हैं।
Related Posts
चारधाम यात्रा मार्ग पर ट्रक से भिड़ा उत्तराखंड परिवहन निगम का ट्रैवलर,दो घायल..
चारधाम यात्रा मार्ग पर ट्रक से भिड़ा उत्तराखंड परिवहन निगम का ट्रैवलर,दो घायल.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग…
8 अगस्त से पांच जिलों में आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट
रुड़की । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रदेश में 18 अगस्त से तीन दिवसीय आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। यह जानकारी…
नववर्ष के अवसर पर राज्यपाल ने दी बधाई
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी…
